Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


एसबीआई बैंक कर्मी बनकर ठगी करने वाला आरोपी काबू.40 हजार रूपए/वारदात में प्रयोग किये 6 मोबाइल फोन व 12 सिम कार्ड बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 27, 2023 Tags: , , , , ,

आरोपी ने समालखा की शिव कालोनी निवासी ज्वैलर्स योगेश के क्रेडिट कार्ड से की थी 153089 रूपए की धोखाधड़ी

BOL PANIPAT : 27 जनवरी 2023, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पानीपत साइबर क्राइम थाना पुलिस की टीम ने एसबीआई बैंक कर्मी बनकर लोगों से ठगी करने वाला आरोपी को दिल्ली उत्तम नगर से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी की पहचान गौरव पुत्र जवाहर निवासी उत्तम नगर दिल्ली के रूप में हुई।

थाना साइबर क्राइम कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी गौरव से खुलासा हुआ वह जस्ट डायल के माध्यम से लोगों के मोबाइल नंबर निकालकर एसबीआई बैंक कस्टमर केयर बनकर फोन करता था। क्रेडिट कार्ड की इंश्योरेंस स्कीम को शुरू व बंद करवाने के झांसे में लेकर क्रेडिट कार्ड की डिटेल, ओटीपी पूछकर फ्रीचार्ज एप के माध्यम से अपने दोस्त के खाते में पैस ट्रांसफर कर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी को दिल्ली उत्तम नगर निवासी उसका दोस्त आरोपी अमित बैंक खाते उपलब्ध करवाता था। आरोपी अमित ठगी गई राशि खातों से निकलवाकर आरोपी गौरव को दे देता था। इस काम के लिए आरोपी गौरव 40 प्रतिशत राशि साथी आरोपी अमित को देता था। दोनों आरोपी विभिन्न लोगों से करीब 4 लाख रूपए की ठगी कर चुके है। आरोपी गौरव ने वारदात में प्रयोग किये सिम कार्ड दिल्ली उत्तम नगर में एक अज्ञात नाइजिरियन युवक से खरीदे थे।

सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी गौरव ने अपने हिस्से में आई ठगी की राशि में से ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी गौरव के कब्जे से बचे 40 हजार रूपए, वारदात में प्रयोग किये 6 मोबाइल फोन व 12 सिम कार्ड बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी गौरव को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

पानीपत, थाना साइबर क्राइम में समालखा की शिव कालोनी निवासी योगेश पुत्र मुकेश ने शिकायत देकर बताया था कि कृष्णा कालोनी में उनकी ज्वैलरी की दुकान है। 3 नवम्बर को वह दुकान पर अपने पिता जी के साथ बैठकर काम कर रहा था। तभी दुकान के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने फोन उठाया तो युवक बैंक कर्मी के रूप में बात करते हुए कहने लगा कि वे एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से बोल रहा है। आपके पास एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। कार्ड पर 2499 रूपए बीमा की स्कीम चल रही है, स्कीम रखनी है या बंद करवानी है। उसने जवाब देते हुए कहा की वह स्कीम को नही रखना चाहता। युवक ने कहा की हम आपकी स्कीम को बंद कर देते है जो 24 घंटे के अंदर बंद हो जाएगी। इसके बाद युवक ने क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली और कहा की आपके पास नंबर पर वेरिफिकेशन कोड आया है। युवक ने कोड नंबर पूछा तो उसने बता दिया। कोड नंबर लेने के बाद युवक कहने लगा की सिस्टम में एरर आ गया है, आपके नंबर पर दोबारा कोड आया है। ऐसा करके युवक ने 10 बार कोड पूछकर उसके क्रेडिट कार्ड से 1लाख 53 हजार 89 रूपए निकाल लिए। योगेश की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments