कार से 35 किलो गांजा पत्ती बरामद. नशा तस्कर गिरफ्तार।
आरोपी गांजा पत्ती को पानीपत आसपास के क्षेत्र में तस्करी करने के लिए आन्ध्र प्रदेश से खरीदकर लाया था।
BOL PANIPAT : 22 जून 2022, सीआईए-वन पुलिस की टीम ने बलजीत नगर नाका पर नाकाबंदी कर कार सवार नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। कार में आरोपी के कब्जे से 35 किलो गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिकंदर पुत्र सुरज निवासी बाल्मिकी बस्ती गंगा पुरी रोड पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया मंगलवार को सीआईए-वन पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की सिकंदर पुत्र सुरज निवासी बाल्मिकी बस्ती गंगापुरी रोड पानीपत बलेनो कार में सवार होकर गंदा नाला रोड से होते हुए ट्रांस्पोर्ट नगर की और सनौली रोड की तरफ आ रहा है। कार में भारी मात्रा में गांजा पत्ती भरा हुआ है। पुलिस टीम ने तुरंत सनौली रोड बबैल नाका पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक ग्रे रंग की बलेनो कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने नाके पर कार को रूकवाकर ड्राईवर सीट पर बैठे युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सिकंदर पुत्र सुरज निवासी बाल्मिकी बस्ती गंगापुरी रोड पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कार की तलाशी ली तो पिछली सीट पर रखे प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर देखा तो गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद गांजा पत्ती का वजन करने पर 35 किलो पाया गया।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया गांजा पत्ती व कार को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर प्रारंम्भिक पूछताछ की तो आरोपी से खुलासा हुआ वह उक्त गांजा पत्ती को पानीपत आस पास के क्षेत्र में तस्करी करने के लिए आंन्ध्र प्रदेश से खरीदकर लाया था। नशा तस्करों के ठीकानों का पता लगाने व काबू करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी सिकंदर को माननीय न्यायालय में पेश कर 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

Comments