मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. चोरीशुदा एक मोबाइल फोन बरामद।
BOL PANIPAT,20 मार्च 2022, मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरीशुदा एक मोबाइल फोन बरामद। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया सीआईए-टू पुलिस की टीम ने शनिवार देर साय गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए फोन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को काबू कर आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक मोबाईल फोन बरामद किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान भरत सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी किशनपुरा हाल आसाराम कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। शनिवार की देर साय सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान गोहाना रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की राज नगर में फाटक के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने नवम्बर 2021 में रात के समय गोहाना रोड पर गुप्ता फैक्टरी के पास नशे की हालत में जमीन पर लेटे एक युवक की जेब से मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मॉडल में दर्शन पुत्र पालेराम निवासी सिवाह पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। दर्शन ने 30 नवम्बर को थाना मॉडल टाउन की आठ मरला चौकी में शिकायत देकर बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 29 नवम्बर को वह अपनी एचएफ.डीलक्स बाइक पर सवार होकर पानीपत किशनपुरा से गांव बलाना के लिए चला था। रास्ते में उसने नहर के पास स्थित शराब के ठेका से शराब लेकर बाइक को वही खड़ी कर शराब पी ली। कुछ देर बाद वह बाइक को लेकर चला तो नशा ज्यादा होने पर उसने रास्ते में गुप्ता फैक्टरी के सामने बाइक को रोक दिया और वही जमीन पर लेट गया। देर रात्रि करीब 1 बजे नशा कम होने पर उसकी आंख खुली तो बाइक व मोबाईल फोन नही मिला। अज्ञात चोर उसकी बाइक व मोबाइल फोन को चोरी करके ले गए। थाना मॉडल टाउन में दर्शन की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
चोरी किया उक्त मोबाइल फोन गिरफ्तार आरोपी भरत सिंह के कब्जे से बरामद कर सीआईए-टू पुलिस की टीम ने आरोपी भरत सिंह को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments