तीन दिवसीय मेले में पहुंचे 359 लोग
-76 लोगों ने किया ऋण के लिए आवेदन
– नगर निगम क्षेत्र के लिए लगाया गया था तीन दिवसीय अंत्योदय मेला
BOL PANIPAT , 22 जून। लघु सचिवालय में पानीपत नगर निगम क्षेत्र के गरीब परिवारों के लिए लगाए गए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में 359 लोग पहुंचे और उनमें से 76 ने ऋण के लिए आवेदन किया। तीनों दिन उपायुक्त सुशील सारवान ने मेले में आए लोगों से बात की और मेले की व्यवस्था में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को ऋण के लिए आए आवेदनों पर तत्परता से कार्यवाही करने के आदेश दिए।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना हरियाणा सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर परिवार की वार्षिक आय एक लाख अस्सी हजार रुपए वार्षिक करने के लक्ष्य के साथ इस योजना की शुरुआत की है। प्रदेश में कोई भी परिवार ऐसा न हो जिसकी आय प्रतिमाह पंद्रह हजार से कम न रहे, यही इस योजना का उद्देश्य है। योजना के तहत गरीब परिवारों की पहचान करके उन्हे इन मेलों में बुलाया जा रहा है ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, सीएमजीजीए पराग जसवाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Comments