समाधान शिविर में दर्ज हुई 39 शिकायतें. समाधान के दिए निर्देश.
BOL PANIPAT , 1 दिसंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्गदर्शन और उपायुक्त डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार दहिया के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जिला सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित किए गए समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए सीईओ जिला परिषद डॉ किरण सिंह ने कहा कि जनता समाधान शिविर में प्राप्त 39 शिकायतों को हम गंभीरता से ले रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हर शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण किया जाए। जनता की समस्याएँ हमारी प्राथमिकता हैं, और हम विभागीय टीमों के माध्यम से यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी नागरिक को समाधान के लिए भटकना न पड़े।
डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि पुलिस विभाग जनता की सुरक्षा और विश्वास दोनों का ध्यान रखता है। शिविर में दर्ज पुलिस से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच कराई जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि लोगों को त्वरित न्याय मिले और पुलिस जन सहयोग को और मजबूत बनाया जा सके।
डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत एवं विकास से जुड़ी शिकायतों पर हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हमारा लक्ष्य है कि सामुदायिक विकास योजनाएँ सुचारु रूप से चलें और ग्रामीणों को सभी सरकारी सुविधाएँ बिना किसी बाधा के प्राप्त हों। पारदर्शिता और जन-कल्याण हमारी कार्यप्रणाली का मुख्य आधार है।
समाधान शिविर में ज्यादातर शिकायतें फैमिली आईडी, पुलिस विभाग ओर पेंशन विभाग से जुड़ी समस्या प्राप्त हुई। शिविर में एक शिकायतकर्ता ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए ऋण की मांग प्रशासन से की। प्रार्थी यशपाल ने एक सरकारी कर्मचारी पर नंबरों में हेरा फेरी कर ज्यादा मूल्य पर बेचने की जांच करवाने का प्रशासन से अनुरोध किया। इस मौके पर एसडीओ राजेश भारद्वाज, पुलिस कंप्लेंड अधिकारी महेश त्यागी, कंप्लेंड अधिकारी संजीव शर्मा, जोगिंदर, रमेश के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और शिकायत दर्ज कराने वाले मौजूद रहे।

Comments