Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


रामलीला देखकर घर लोट रहे युवक की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयोग किया चाकू बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 6, 2022 Tags: , , , , ,

06 अक्तूबर 2022, समालखा की भडभुजा वाली गली में गत शनिवार की रात रामलीला देखकर घर लौट रहे युवक की चाकू व सुए से गोदकर हत्या के मामले में नामजद फरार चल रहे 4 आरोपियों को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हिमांशु उर्फ ईशु पुत्र राकेश, रूस्तम उर्फ छोटा पुत्र बादशाह, रोमी पुत्र सुंदर व कृश पुत्र धर्मवीर निवासी वाल्मीकि बस्ती समालखा के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया थाना समालखा में बिजेंद्र निवासी कुहाड़ पाना समालखा ने शिकायत देकर बताया था कि 1 अक्तूबर दोपहर को उसके भतीजे मनोज ने उसको बताया कि 30 सितम्बर को रामलीला देखने के दौरान हिमांशु, साहिल व रूस्तम ने उसके साथ किसी बात को लेकर कहा सूनी की थी। 1 अक्तूबर को वह और उसका दूसरा भतीजे सागर देर साय करीब 10:30 बजे रामलीला देखकर भडभूजा वाली गली में अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह गली के काफी अंदर तक पहुंचे तो मनोज के साथ कुछ युवक मारपीट कर रहे थे। उसने व भतीजे सागर ने आवाज लगाई तो हिमांश उर्फ ईशु, साहिल व रोमी ने अपने हाथ में लिए चाकू व रूस्तम उर्फ छोटा ने बर्फ तोड़ने वाले सूए से मनोज के पेट, कमर व हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किये। अन्य आरोपियों ने भी मनोज के साथ मारपीट की। उसने व भतीजे सागर ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश तो आरोपियों ने धमकी दी जो भी बीच में आएगा उसे भी जान से मार देंगे। आरोपी बाद में मौके से फ़रार हो गए। वह सागर के साथ मनोज को खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए बाइक पर सिविल अस्पताल समालखा ले जाकर भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। थाना समालखा में बिजेंद्र की शिकायत पर वारदात में नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार सीआईए वन की टीम उक्त वारदात में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल बदल कर रह रहे थे। बुधवार सायँ सीआईए वन की टीम को आरोपी हिमांशु, रूस्तम, रोमी व कृष के समालखा मनाना मोड़ पर घूमने बारे सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे चारों आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मनोज की चाकू से गोद कर हत्या करने बारे स्वीकारा। वारदात में प्रयोग किया एक चाकू बरामद कर पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी रूस्तम, रोमी व कृश को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व आरोपी हिमांशु से पूछताछ करने व वारदात में संलिप्त फरार इसके साथी आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Comments