Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


जानलेवा हमले के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :07 जून 2023, गांव चुलकाना में लकिसर बाबा मंदिर के गेट पर अगस्त 2020 में गांव निवासी युवक पर पिस्तौल से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के एक और आरोपी सचिन निवासी चुलकाना को मंगलवार साय सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि वारदात के 11 आरोपी सरगना रवि उर्फ कमांडों, कृष्ण, मोहित, विशाल, अंकुश, कुलदीप, साहिल, मोहित उर्फ चुड़िया निवासी चुलाकाना, दीपक निवासी समालखा, रिंकू निवासी चुलकाना व विशाल उर्फ कागा निवासी जलमाना को पहले ही गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन बाइकए तीन देसी पिस्तौल व लाठी डंडें बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी सचिन पुत्र नगदा राम निवास चुलकाना व एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी सचिन की धरपकड़ के लिए उनके संभावित ठीकानों पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस टीम को मंगलवार साय सनौली रोड पर आरोपी के घूमने बारे गुप्त सूचना मिली थी। सीआईए थ्री टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी सचिन को काबू करने में सफलता हासिल की। गहनता से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी सचिन को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

यह है मामला:

थाना समालखा में गांव चुलकाना निवासी आदेश पुत्र दिलबाग सिंह ने 28 अगस्त 2020 को शिकायत देकर बताया था कि वह गांव में बाबा लकिसर मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रहा था। मंदिर के गेट पर पहुंचा तो रवि उर्फ कमांडों, कृष्ण उर्फ गाठा, रोहित पुत्र रमेश, रिंका पुत्र सतीश, प्रदीप पुत्र रामफल, सचिन पुत्र नगदा, बल्ला पुत्र नेशा, विशाल उर्फ लिसर पुत्र नेशी, मोहित, विशाल उर्फ कागा, अंकशु उर्फ बंटी, डोला व इनके कई साथी बाइकों पर सवार होकर आए और उसके उपर फायरिंग करनी शुरू कर दी। वह जान बचाने के लिए घर की तरफ भागा। आरोपी फायरिंग करते हुए घर में घूस गए। उसके माता पिता ने शौर मचाकर उसका बचाव किया। आरोपी जानलेवा हमला कर जांन से मारने की धमकी देकर बाइकों सहित मौके से फरार हो गए। आदेश कि शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।।

Comments