7 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 18 सितंबर : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने समालखा से बिहौली रोड स्थित गढ़ी छाजू मोड़ पर एक नशा तस्कर को 7 किलो 700 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत के गांव देवडू निवासी आसिफ के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि वीरवार शाम को उनकी टीम गश्त के दौरान समालखा में बस अड्डे के पास मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की बिहोली रोड स्थित गढ़ी छाजू मोड़ पर बुलेट बाइक सवार एक युवक प्लास्टिक कट्टे में मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बुलेट सवार युवक को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान आसिफ पुत्र रियाजुद्दीअ निवासी विकास नगर सोनीपत हाल गांव देवडू के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार आरोपी के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कट्टे से गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का वजन करने पर वह 7 किलो 700 ग्राम पाया गया।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए दो दिन पहले उक्त गांजा दिल्ली में एक युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। गांजे को लेकर बेचने के लिए वह वीरवार को समालखा क्षेत्र में ग्राहक की तलाश में आया था।
पुलिस ने आरोपी आसिफ के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने के साथ सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments