Tuesday, April 14, 2026
Newspaper and Magzine


हाईवे पर कपड़े के वेस्ट से भरे 2 ट्रैक्टर ट्राली सहित 4 वाहनों को किया इंपाउंड. 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 13, 2024 Tags: , , , , ,

– नेशनल हाईवे-44 समेत अन्य मुख्य मार्गों पर कपड़े के वेस्ट से भरी ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहन दौड़ाते मिलने पर होगी कार्रवाई : एसपी अजीत सिंह शेखावत

BOL PANIPAT : 13 जनवरी 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि हाईवे पर कपड़े के वेस्ट से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनों के चलने से किसी भी समय हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। ओवरलोड होने की वजह से इनके पीछे लगे रिफ्लेक्टर व इंडिकेटर भी दिखाई नही देते। इसके साथ ही हाईवे पर आए दिन इनके पलट जाने से मार्ग काफी समय तक अवरूध हो जाता है। इससे अन्य वाहन चालकों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को मध्य नजर रखते हुए अब हाईवे पर नियम तोड़ने वालों से पानीपत ट्रैफिक पुलिस द्वारा और सख्ती से निपटा जाएगा।

बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार ने शनिवार को चैकिंग अभियान के दौरान हाईवे पर कपड़े के वेस्ट से भरे 2 ट्रैक्टर ट्राली सहित 4 वाहनों को इंपाउंड किया। ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि हाईवे पर चलने वाली कपड़े व पराली से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। ओवरलोड होने के कारण यह सड़क को घेरकर चलती हैं और साथ ही इनके चालक को पीछे आने वाला वाहन दिखाई तक नहीं देता। ऐसे में अगर कोई वाहन तेज रफ्तार में चल रहा है और सड़क पर अंधेरा है तो वह कपड़े के वेस्ट व पराली से भरी ट्राली में टकराकर हादसे का शिकार हो सकता है। कोई भी ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहन चालक हाईवे सहित मुख्य मार्गों पर कपड़े के वेस्ट व पराली से ओवरलोड करके वाहन न चलाए। उल्लंघना करते पाए जाने पर चालान करने के साथ ही वाहन को इंपाउंड किया जाएगा।

Comments