Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलते 4 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 51600 रूपये की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 24, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 अप्रैल 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने अनाज मंडी के पिछले गेट के पास जुआ खेल रहे 4 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 51600 रूपये की नगदी बरामद हुई।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान जीटी रोड पर गोहाना मोड के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की अनाज मंडी के पिछले गेट के पास 4 युवक लाईट की रोशनी में ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 4 युवकों को काबू कर उनके कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 51600 रूपये की नगदी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान पवन व सन्नी निवासी जगजीवन राम कॉलोनी, राहुल निवासी महाबीर कॉलोनी व नवाबुद्दीन निवासी खटीक बस्ती के रूप में हुई।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद ताश के पत्ते व दाव पर लगी 51600 रूपये की नगदी कब्जा पुलिस ने लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments