Saturday, August 22, 2026
Newspaper and Magzine


देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, भेजा जेल

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 22, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत, 22 अगस्त, एंटी एक्सटार्सन सेल पुलिस टीम ने काला आंब मोड़ पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजा मोहल्ला शामली यूपी हाल किरायेदार बबैल रोड भारत नगर निवासी शोभी उर्फ बिल्ली के रूप में हुई है।

एंटी एक्सटार्सन सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह करीब 2 माह पहले यूपी के कांधला क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी के लिए गया था। जहा उसे झाड़ियों में उक्त देसी पिस्तौल पड़ा मिला था। अब उसको पैसों की जरूरत थी तो वह शुक्रवार को अवैध देसी पिस्तौल को बेचने के लिए सनौली रोड पर ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने थाना चांदनी बाग में आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को आरोपी शोभी उर्फ बिल्ली को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि एंटी एक्सटार्सन सेल की एक टीम शुक्रवार शाम को गश्त व जांच-पड़ताल के दौरान काला आंब मोड़ पर थी। टीम को इसी दौरान शहर की और से एक संदिग्ध युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान शोभी उर्फ बिल्ली पुत्र वकील निवासी राजा मोहल्ला शामली यूपी हाल किरायेदार अर्जुन नगर काबड़ी रोड के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर देखा तो वह अनलोड मिला।

Comments


Leave a Reply