Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव: लंगर का जिम्मा करनाल व पानीपत की सिख संस्थाओं के जिम्मे लगाया गया


BOL PANIPAT : 20 अप्रैल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव को लेकर  व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। 5.50 लाख वर्ग फिट में इस कार्यक्रम को लेकर मुख्य मंच को विशेष रूप से तैयार किया गया है जिसके लिए धूप और बारिश से बचाव के लिए वाटर प्रूफ पंडाल लगाया गया है। इसके साथ-साथ जितने भी पंडाल बनाए जा रहे हैं वे सभी पूरी तरह से धूप और पानी में भी सुरक्षित होंगे।

सिख यूथ फेडरेशन से जुड़े हरविन्द्र सिंह लाडी ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 40 स्टॉल बनाए जा रहे हैं। दोनों तरफ 20-20 स्टॉल होंगे। लंगर का जिम्मा करनाल व पानीपत की सिख संस्थाओं के जिम्मे लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में करीब एक लाख साध संगत पंहुचने की सम्भावना है जिसके लिए विशेष तौर पर कौर कमेटी बनाई गई है।

Comments