Thursday, May 21, 2026
Newspaper and Magzine


पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से पूरा करें अधिकारी: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 21, 2026 Tags: , , , , , ,

लोकतंत्र सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: 912 मतदान केंद्रों पर पुनरीक्षण कार्य जारी

मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज: पानीपत में विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

हर मतदाता तक पहुंचेगा प्रशासन: बूथ स्तर अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की व्यापक तैनाती

पारदर्शी चुनाव व्यवस्था की तैयारी: उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

BOL PANIPAT , 21 मई। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान जिलेभर में चलाया जा रहा है।

उपायुक्त डॉ दहिया ने बताया कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 912 मतदान केंद्र हैं, जिनके लिए समान संख्या में 912 बूथ स्तर अधिकारी (बूथ लेवल ऑफिसर) तथा 112 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इनमें 24-पानीपत ग्रामीण में 270, 25-पानीपत शहर में 211, 26-इसराना (अनुसूचित जाति) में 199 तथा 27-समालखा में 232 मतदान केंद्र शामिल हैं।

  उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और किसी अपात्र नाम का समावेश सूची में न हो। उपायुक्त ने बताया कि बूथ स्तर अधिकारी घर-घर जाकर सत्यापन कार्य करेंगे और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर सुधार, नाम जोडऩे एवं हटाने की प्रक्रिया को पूरा करेंगे।

    उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें और अपने क्षेत्र के बूथ स्तर अधिकारी से संपर्क कर मतदाता सूची में अपने विवरण की जांच अवश्य करें। उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक सटीक और अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments


Leave a Reply