विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा पंहुची गांव ढोडपुर व किवाना में।
-भाजपा नेता संजय छोक्कर व राजकुमार कालीरमन ने दी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी।
BOL PANIPAT : समालखा, 30 दिसंबर। भारत को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को किवाना व ढोडपुर गांव में पहुंची। यात्रा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया और विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ ली।
गांव ढोडपुर में भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य संजय छोकर ने बतौर मुख्य वक्ता अपना संबोधन देते हुए कहा कि मोदी-मनोहर सरकार अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए निंरतर प्रयासरत है और यह यात्रा इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। एक ही स्थान पर ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से व्यवस्था परिवर्तन का दौर चला है उसी का परिणाम है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को घर बैठे सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार की योजनाओं से वंचित लोगों को भी लाभ देने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प एवं जनसंवाद यात्रा एक मील का पत्थर साबित होगी।
गांव किवाना में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा नेता राजकुमार कालीरमन ने कहा कि यह संकल्प यात्रा प्रदेश के हर गांव में पहुंच कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कारगर साबित होगी। योजनाओं की जानकारी लेने, पात्रों द्वारा मौके पर ही राशन कार्ड बनाना, परिवार पहचान पत्र में शुद्घिकरण करवाना, स्वास्थ्य विभाग की स्टॉल पर स्वास्थ्य जांच, कृषि विभाग से योजनाओं की जानकारी लेने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण पंहुचे।
इस अवसर पर लोगों ने एलईडी वैन के जरिए हरियाणा व राज्य सरकार की उपलब्धियों की लघु फिल्मों को देखा। फिल्मों के जरिए लोगों को सरकार की तमाम उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत विभिन्न विभागों के लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानी के अनुभवों को भी साझा किया। सूचना जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की तरफ से राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की सामग्री भी सभी लोगों को वितरित की गई।
विकसित भारत जन संवाद सकंल्प यात्रा में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस किट और गैस कनेक्शन भी मौके पर ही प्रदान किया गया। इस मौके पर नगराधीश राजेश सोनी, बीडीपीओ नितिन यादव, रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर वीरेंद्र सिंह, जिला कल्याण अधिकारी जयपान सिंह, नायब तहसीलदार राहुल राठी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप जांगड़ा, मंडल उपाध्यक्ष नरेश छोकर,भाजपा नेता भूषण सहित अन्य गणमान्य लोग मौजेद रहे।

Comments