देसी पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार. पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा. भेजा जेल.
BOL PANIPAT , 02 मई : सीआईए थ्री पुलिस ने कुटानी रोड पर एक युवक को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीनानाथ कॉलोनी निवासी मोहन उर्फ शिव के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया जाव व इंद्रा कॉलोनी निवासी दो युवको के साथ उसकी रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते वह करीब 6 महीने पहले यूपी के शामली में एक अज्ञात युवक से 3 हजार रूपए में एक देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद खरीदकर लाया था। रौंद उसने देसी पिस्तौल को चेक करने में प्रयोग कर दिया था। बाद में वह अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी मोहन के खिलाफ थाना किला में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस की एक टीम शुक्रवार शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान कुटानी रोड पर वर्मा चौक के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की एक युवक कुटानी गांव की और से पैदल पावर हाउस की और तरफ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने कुटानी रोड पर पावर हाउस के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक युवक कुटानी गांव की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान मोहन उर्फ शिव पुत्र रमेश निवासी विजय नगर हाल दीनानाथ कॉलोनी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज है। आरोपी मामलों में जमानत पर है।

Comments