Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


श्री योगी सूरी जी के 52वें  जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर 52 कुंडीय वैदिक यज्ञ का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 29, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डीएवी  पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर, पानीपत में “वैदिक संस्कार पुण्यमास” के अंतर्गत  29 अक्तूबर 2025 को आर्य समाज के युवा पीढ़ी के प्रेरणास्त्रोत महात्मा आनंद स्वामी जी के प्रपौत्र आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री योगी सूरी जी के 52वें  जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर 52 कुंडीय वैदिक यज्ञ का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों  से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने विद्यार्थियों को वैदिक संस्कारों,अनुशासन, त्याग एवं  सेवा की भावना और  प्रेरणादायक अभिव्यक्ति से प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के साथ श्री योगी जी को भावपूर्ण जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस पुण्यमास के अंतर्गत 2 अक्टूबर 2025 से  29 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई ताकि बच्चे वेदों की ओर लौटें।  जिसके अंतर्गत  भाषण, कविता, श्लोकोच्चारण, नुक्कड़ नाटक, रैली इत्यादि गतिविधियाँ आयोजित की गई। बच्चों को वैदिक सभ्यता की ओर आकर्षण करने हेतु स्कूल परिसर में प्रतिदिन दैनिक यज्ञ  एवं महासभा का आयोजन किया। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा  ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि धार्मिक एवं वैज्ञानिक दृष्टि से यज्ञ हमारे लिए लाभदायक है। आज स्कूल परिसर में  जो 52 कुंडीय हवन का आयोजन किया गया। यह आत्मशुद्धि,  समाजशुद्धि और राष्ट्रशुद्धि की दिशा में एक सशक्त पहल है। इस प्रकार के हवन के आयोजन से आत्म कल्याण के साथ-साथ समाज का कल्याण भी होगा। सभी में सकारात्मक भावना का विकास होगा और बच्चे वैदिक संस्कारों से परिपूर्ण होंगे। यह 52 कुंडीय हवन बच्चों द्वारा स्वयं विधिपूर्वक संपन्न किया गया। इस अवसर पर अध्यापकगण एवं  बच्चे मौजूद रहें।

Comments