Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


55 विद्यार्थियों को Yakult Danone India Private Limited का औद्योगिक दौरा करवाया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 20, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट और करियर गाइडेंस इकाई एवं मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मेधा कोर्सेस के लगभग 55 विद्यार्थियों को Yakult Danone, India Private Limited का औद्योगिक दौरा करवाया गया।

इस दौरे को प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग और प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस इकाई की ऑफिसर डॉ अर्पणा गर्ग ने शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा – हमारा उद्देश्य रहता है कि हम विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार उन्मुख बनाएं , इसी क्रम में महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों को भिन्न प्रकार के अवसर प्रदान करता रहा है।

प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस इकाई की ऑफिसर डॉ अर्पणा गर्ग ने कहा – प्रैक्टिकल एक्सपोज़र विद्यार्थियों को अपने कैरियर के चुनाव में बहुत मदद करता हैं, हमारी कोशिश है कि प्रत्येक विद्यार्थी अध्यन के साथ अपने कैरियर के लक्ष्य के लिए भी तैयार रहे।
Yakult Danone, सोनीपत युवाओ के लिए प्रचुर अवसर प्रदान करता है। इसी क्रम में महाविद्यालय ने प्रसिद्ध कंपनी Yakult Danone में विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण करवाया। जापान और फ्रांस की संयुक्तता में बनी Yakult Danone ने 1930 में अपना काम शुरू किया एवं छोटे से ही अंतराल में काफी नाम कमाया। याकुल्ट एक जापानी कंपनी द्वारा निर्मित प्रोबायोटिक दूध पेय है। यह पेय लैक्टोबैसिलस कैसी शिरोटा (LcS) नामक बैक्टीरिया के एक स्ट्रेन के साथ स्किम्ड दूध को किण्वित करके बनाया जाता है। इस मीठे-खट्टे पेय में 6.5 बिलियन से अधिक अच्छे बैक्टीरिया होते है।
हम कंपनी की दीपिका और महक (Junior Executive) का धन्यवाद करना चाहते है जिन्होंने हमारे विद्यार्थियों को यह सुनहरा अवसर प्रदान किया ।
कम्पनी का पूरा दौरा दीपिका और महक द्वारा करवाया गया। उन्होंने सबसे पहले विद्यार्थियों को स्लाइड प्रस्तुति के द्वारा कंपनी के उत्पादों के बारे में बताया । इसके बाद वे विद्यार्थियों को कंपनी के कार्यस्थल पर लेकर गए जहां उन्हें यह दिखाया गया कि कंपनी की अलग अलग इकाइयों में कैसे कार्य होता है और कैसे कंपनी के सारे उत्पाद बनाए जाते है, इसकी पूरी जानकारी प्रदर्शन द्वारा विद्यार्थियों को समझाई गई। इस दौरे के सफल आयोजन में डा.स्वाति, प्रो.रुचिका और मेधा फाऊंडेशन से शाहिद, मिस छवि यादव और अमन श्रीवास्तव ने अहम भूमिका निभाई।

Comments