इंटर ज़ोनल हॉकी टूर्नामेंट में आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन. सिल्वर मेडल पर कब्जा.
–खेलों से चरित्र, आत्मबल और नेतृत्व क्षमता को मिलता है नया आयाम: सुरेन्द्र शिंगला
BOL PANIPAT : 31 दिसंबर 2025, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालयने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित इंटर ज़ोनल हॉकी टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता यूनिवर्सिटी के खेल प्रांगण में 24 .12.25 से 27.12.25 तक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित करवाई गई थी ।
इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी प्रतियोगिता में सिल्वर पदक हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने कड़े मुकाबलों में दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए कई मजबूत टीमों को पछाड़ा इस उपलब्धि से महाविद्यालय का गौरव बढ़ा है तथा खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की सार्थकता सिद्ध हुई है। इस टूर्नामेंट में पाँच महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया था ।
परिणाम कुछ इस प्रकार रहे महाविद्यालय की टीम ने प्रथम मैच में आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा कॉलेज को 6-0 व जी.एन.जी यमुनानगर कालेज को 3-2 से हराया । निर्णायक मैच में राजकीय कालेज पंचकुला को 6-1 से हराकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया । कालेज प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी विजेता प्रतिभागियों को कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने इस जीत का श्रेय शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.राजेश टूर्ण सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेन्द्र शिंगला ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि आर्य कॉलेज के विद्यार्थी आज शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक सशक्तता प्रदान करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे जीवनोपयोगी गुणों का भी विकास करते हैं। ऐसी उपलब्धियाँ विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं और महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा को और सुदृढ़ बनाती हैं।
वहीं, प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ खेलकूद में भी समान रुचि रखनी चाहिए, क्योंकि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मअनुशासन तथा नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि जीवन में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व के गुण भी विकसित होते हैं। खेल हमें हार-जीत दोनों परिस्थितियों में धैर्य और संतुलन सिखाते हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक पदक हासिल किया है । इस उपलब्धि के आधार पर महाविद्यालय की जानवी,हिमांशी,आरती,आरती सेन इन सभी खिलाड़ियों ’का चयन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र की टीम मे हुआ है । इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टूर्ण, कोच राजेंद्र देशवाल, अनूप गुलिया, सुनील पहल,राजा तोमर, प्राध्यापिका रजनी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments