Sunday, June 14, 2026
Newspaper and Magzine


सिपाही से हवलदार बनने के लिए 731 पुलिसकर्मियों ने दिया मॉक टेस्ट

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 14 जून : सिपाही से हवलदार बनने के लिए बी-1 परीक्षा से पहले रविवार को करनाल मंडल के तीन जिलों के 731 पुलिसकर्मियों का समालखा स्थित पाइट कॉलेज की कंप्यूटर लैब में ऑनलाइन मॉक टेस्ट कराया गया। पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल (IG) अशोक कुमार आईपीएस, डीसीपी सोनाक्षी सिंह आईपीएस व अन्य अधिकारियों की निगरानी में पानीपत, करनाल व कैथल से आए जवानों ने ऑनलाइन परीक्षा दी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा अजय सिंघल आईपीएस के दिशा निर्देशों पर करनाल रेंज के पुलिसकर्मियों की बी-1 परीक्षा के लिए कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) करनाल मंडल अशोक कुमार आईपीएस की अध्यक्षता में विशेष कमेटी गठित की गई है। कमेटी में करनाल पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया, सोनीपत डीसीपी सोनाक्षी सिंह आईपीएस को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। विशेष कमेटी की देखरेख में सिपाहियों को पदोन्नति से संबंधित नियमों की गहराई से जानकारी देने के लिए रविवार को पाइट कॉलेज की कंप्यूटर लैब में मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया।

नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि पुलिस विभाग में सिपाही से हवलदार पद की पदोन्नति के लिए कुछ नियम निर्धारित हैं। इन नियमों के अनुसार जिन पुलिस सिपाहियों की सर्विस पांच साल पूरी हो जाती है और सर्विस रिकार्ड अच्छा है उनको मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए एक प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। सिपाही का ऑनलाइन टेस्ट लिया जाता है। यह पदोन्नति के लिए पहली सीढ़ी है, जिसको बी-1 टेस्ट कहा जाता है। टेस्ट हर वर्ष सभी जिलों में होता है। इस टेस्ट को लेने से पहले मॉक टेस्ट लिया जाता है। मॉक टेस्ट देने से सिपाही को पता लग जाता है कि किस तरह टेस्ट होगा ताकि फाइन टेस्ट में किसी प्रकार की गलती न हो।
मॉक टेस्ट के बाद इसी महीने इन सभी का फाइनल टेस्ट कराया जाएगा। जिसमें ऑनलाइन टेस्ट के साथ साथ फिजिकल टेस्ट भी होगा।

Comments


Leave a Reply