Friday, July 31, 2026
Newspaper and Magzine


उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया गया श्री हनुमान मंदिर वार्ड नंबर 3 महावीर बाजार का 75 वां वार्षिकोत्सव

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at September 21, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : श्री हनुमान मंदिर वार्ड नंबर 3 महावीर बाजार का 75 वां वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया गया। 10 सितंबर से 20 सितंबर तक भव्य श्री रामायण कथा का आयोजन किया गया जिसमें श्री स्वामी दयानंद सरस्वती के मुखारविंद से श्री राम कथा का गुणगान किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की व श्री रामायण कथा का श्रवण किया। कथा के दौरान श्री स्वामी दयानंद सरस्वती ने भगवान राम से जुडे अनेक मार्मिक प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि भगवान और भक्त के बीच की दूरी को कम करने के लिए भक्ति का मार्ग सर्वश्रेष्ठ मार्ग है। प्रतिदिन कुछ समय निकालकर भगवान के चरणों में ध्यान लगाना चाहिए। गत दिवस धार्मिक आयोजन के समापन के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वरिंदर शाह (बुल्ले शाह) के पुत्र विपुल शाह ने श्री हनुमान मंदिर में आकर माथा टेका और कथा का श्रवण किया। विपुल शाह श्री स्वामी दयानंद सरस्वती के चरणों में नतमस्तक हुए व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Comments