Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाबा बालक नाथ जी का जन्मोत्सव श्रद्धा भाव से  मनाया गया

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at March 22, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मन्दिर  शिव शक्ति सिद्ध बाबा बालक नाथ जी, कृष्णपुरा पानीपत में बाबा बालक नाथ जी का जन्मोत्सव बड़ी ही श्रद्धा भाव एवं हर्षोल्लास के साथ परमपूज्या गुरू माँ प्रेम गिरी जी महाराज की पावन अध्यक्षता में मनाया गया. महिला संकीर्तन मण्डल, किशनपुरा की बहन सुनीता एवं पूजा ने बाबा जी के भजनों को तेरा लख-लख शुक्र मनावा बाबा जी, सबदी झोलियाँ भरदा है बाबाजी गा कर आऐ हुऐ सभी भक्तों को निहाल कर दिया. गुरुमाँ प्रेम गिरी जी महाराज ने आऐ हुऐ सभी भगतों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया, कार्यक्रम के अंत मे बाबाबी की आरती वंदन कर भण्डारे का आयोजन किया गया, इस शुभ अवसर पर नरेन्द्र धमीजा , दिवांशु, शिवम गाबा, चन्द्रभान वर्मा , हर्ष सचदेवा,  कपिल वर्मा  गौरव अरोडा, बहन किरण खुराना, शुकतला देवा प्रीति, प्रवीन चाँद , गंगा , काजल, ईश्वर देवी सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद  थे।

Comments