पानीपत जिले की 23 से 60 साल की 85044 महिलाओं तथा 23 से 45 साल की 13644 लड़कियों को मिलेगा प्रथम चरण का लाडो लक्ष्मी पेंशन योजना का लाभ।
-सीएम नायब सैनी ने जो वादा किया वो एक वर्ष पूर्ण होने से पहले ही पूरा किया।
-परिवार पहचान पत्र भ्रष्टाचार उन्मूलन का अचूक मंत्र,अन्य प्रदेश भी कर रहे अनुसरण।
-नायब सैनी सरकारी की नीतियोंकी पूरे देश में चर्चा
-जिले के चुलकाना गांव में लगा योजनाओं का जागरूकता कैंप।
-500 ग्रामीणों ने कैंप में लाभ उठाया:
डॉ.सतीश खोला (स्टेट कोऑर्डिनेटर परिवार पहचान प्राधिकरण हरियाणा सरकार)
BOL PANIPAT , 11 सितम्बर। हरियाणा सरकार महिलाओं और बेटियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा घोषित लाडो लक्ष्मी पेंशन योजना का लाभ अब बड़े पैमाने पर पात्र परिवारों तक पहुँच रहा है। योजना के प्रथम चरण में पानीपत जिले की 23 से 60 वर्ष की 85,044 महिलाओं तथा 23 से 45 वर्ष की 13,644 लड़कियों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जनता से जो वादा किया था उसे उन्होंने एक वर्ष पूरा होने से पहले ही निभा दिया। इस योजना के माध्यम से महिलाओं और बेटियों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि नारी सशक्तिकरण ही सशक्त समाज की नींव है।
योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के आधार पर लागू किया गया है। इस प्रणाली से पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है और पात्र लाभार्थियों की पहचान स्वत: हो रही है। परिवार पहचान पत्र भ्रष्टाचार खत्म करने का अचूक माध्यम साबित हो रहा है। यही कारण है कि हरियाणा का यह अनोखा मॉडल अन्य प्रदेश भी अपनाने लगे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी की नीतियों और योजनाओं की पूरे देश में सराहना हो रही है। उनकी कार्यशैली, पारदर्शिता और विकासोन्मुख दृष्टिकोण को लेकर हरियाणा आज एक आदर्श राज्य के रूप में पहचाना जा रहा है।
आज पानीपत जिले के चुलकाना गांव में योजनाओं का विशेष जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप का नेतृत्व परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने किया। कैंप में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। डॉ. सतीश खोला ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महिलाओं और बेटियों के उत्थान को प्राथमिकता दी है। लाडो लक्ष्मी पेंशन योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुँचाने के लिए प्रशासन पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के पहले चरण में पानीपत की हजारों महिलाएं और बेटियां जुड़ चुकी हैं, और आने वाले समय में कोई भी पात्र महिला या बेटी इससे वंचित नहीं रहेगी।
कैंप में करीब 500 ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और लाभ भी लिया। विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भी सरकार की अन्य लोकहितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की ये योजनाएं सीधे तौर पर आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बना रही हैं। डॉ. सतीश खोला ने यह भी कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से हरियाणा सरकार ने योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुँचाने का जो अभिनव तरीका अपनाया है, वह आने वाले समय में पूरे देश के लिए मिसाल बनेगा। उन्होंने कहा कि अब किसी पात्र महिला या परिवार को इधर-उधर चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। सारी योजनाओं का लाभ स्वत: उनके खातों में पहुँचेगा।
डॉ. खोला ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सरकारी कैंपों में पहुँचे और योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाएँ। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की नीतियों का मूल उद्देश्य जनता तक सीधे पहुँच बनाना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कुलदीप जांगड़ा, विधायक प्रतिनिधि जसराज भाटी, सरपंच सतीश छोकर, भूषण नंबरदार, सूरजमल गोस्वामी, अमित रावल, जोगिंदर, अशोक कुमार, अनूप सैनी, दिनेश शर्मा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments