Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की गई: डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 24, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 24 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न चारों विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित कर मतदान केन्द्र के लिए रवाना कर दिया गया है और वे अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंच चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात पीठासीन व पोलिंग अधिकारियों सहित पोलिंग पार्टियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, पीठासीन अधिकारी डायरी, सील, ग्रीन पेपर सील, बैलेट पेपर व स्ट्रीप सील आदि दस्तावेज वितरित किए गए। शनिवार को प्रात: 7 बजे मतदान शुरू हो जाएगा और सायं-6 बजे तक चलेगा। मतदान की शुरूआत से 90 मिनट पहले प्रत्याशियों के बूथ स्तर के एजेंटों की उपस्थिति में संबंधित पीठासीन अधिकारी द्वारा मॉक पोल भी करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पीठासीन अधिकारी समय-समय पर मतदान संबंधी जानकारी संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी और चुनाव आयोग को एस.एम.एस. के माध्यम से उपलब्ध करवाते रहेंगे। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं।

Comments