Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के एनएसएस स्वयंसेवकों ने पानीपत बस अड्डे पर लगाया ‘स्वच्छता ही सेवा’ एक दिवसीय शिविर

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 1, 2023 Tags: , , , , ,

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ आह्वान पर हुआ आयोजन

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रलाय भारत सरकार के निर्देशानुसार मनाया जा रहा ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा

स्वच्छता अपनाकर ही हम गाँधीजी की विरासत के प्रति अपना आभार व्यक्त का सकते है: पंकज पूनिया ट्रैफिक मैनेजर हरियाणा रोडवेज

BOL PANIPAT , 01 अक्टूबर.  एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के एनएसएस कार्यकर्ताओं ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रलाय भारत सरकार और उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत पानीपत बस अड्डे पर स्वच्छता शिविर लगाकर साफ़-सफाई की और यात्रियों को सफाई के प्रति जागरूक किया. प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ अभियान की पहल पर स्वच्छता पखवाड़ा ‘स्वच्छता ही सेवा’ 2023 को मनाया जा रहा है. विदित रहे कि पीएम मोदी ने सभी नागरिकों से एक अक्टूबर को प्रात: 10 बजे स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान की अपील की थी. प्रात: प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने एनएसएस कार्यकर्ताओं को हरी झंडी दिखाकर बस अड्डे के लिए रवाना किया. कार्यकर्ताओं के साथ एनएसएस ऑफिसर डॉ राकेश गर्ग, प्रो मनोज कुमार, प्रो आशीष गर्ग, प्रो डेनसन डी पॉल, प्रो सचिन, प्रो इंडिया पुनिया और प्रो ममता ने शिविर में हिस्सा लिया. सभी का स्वागत ट्रैफिक मैनेजर हरियाणा रोडवेज पंकज पूनिया ने किया. कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन रोडवेज इंस्पेक्टर नरेंद्र मलिक, सागर वर्मा और कपूर चंद ने किया. कार्यकर्ताओं की अगुआई एनएसएस लीडर सौरभ ने की. ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े को मनाने का उद्देश्य भारतीय स्वच्छता लीग 2.0, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर और सामूहिक स्वच्छता अभियान जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से देश भर में करोड़ों नागरिकों की भागीदारी जुटाना और युवाओं में पर्यावरण बचाने एवं अपने आस-पड़ोस को स्वच्छ रखने की भावना जगाना है. युवा एनएसएस कार्यकर्ताओं ने लगातार तीन घंटे बस स्टैंड और और इसके आस-पास के स्थानों की साफ़-सफाई की और गंदगी फैलाते लोगों को मौके पर टोका और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. कार्यकर्ताओं ने बस अड्डे के कोनों, पानी पीने के स्थानों आदि की  अच्छी प्रकार से सफाई की. आज ही राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस को भी एनएसएस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करने की शपथ को लेकर मनाया.    

    पंकज पूनिया ट्रैफिक मैनेजर हरियाणा रोडवेज ने कहा कि महात्मा गांधी भारत में स्वच्छता आंदोलन के अग्रदूत थे. इसलिए स्वच्छता और स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए जो समय इन एनएसएस कार्यकर्ताओं ने निकाला है वह गाँधीजी की विरासत के प्रति आभार व्यक्त करने का सबसे सटीक तरीका है. आज के दिन इस राष्ट्रव्यापी अभियान में सभी क्षेत्रों के नागरिकों से बाजार स्थानों, रेलवे ट्रैक, जल निकायों, पर्यटन स्थलों, धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थानों की वास्तविक सफाई गतिविधियों में शामिल होने का आह्वान किया गया है. प्रत्येक शहर, ग्राम पंचायत, सरकार के सभी क्षेत्रों जैसे नागरिक उड्डयन, रेलवे, सूचना एवं प्रौद्योगिकी में नागरिकों के नेतृत्व में स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जो बहुत अच्छी पहल है.     

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत एक अच्छी और दूरगामी पहल है. यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 154वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने का सबसे बेहतरीन तरीका है. अभियान ने लोगों से 1 अक्टूबर को सामुदायिक सेवा करने के लिए मात्र एक घंटा समर्पित रहने की अपील की है. ऐसे में हमारे युवाओं की जिम्मेदारी बनती है कि वे इस आह्वान को सफल बनाए. एनएसएस कार्यकर्ताओं का आज का प्रयास तारीफ़ के काबिल है. स्वच्छता लीग स्वच्छ भारत मिशन के तहत युवा कार्रवाई के लिए उत्प्रेरक का कार्य करेगी.

डॉ राकेश गर्ग एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर ने कहा कि पानीपत बस स्टैंड और इसके आस-पास सफाई रखने से जानवरों और मक्खी-मच्छर के छिपने एवं पनपने की  जगह ख़त्म हो जाती है जिससे संक्रामक बीमारीयों के फैलने की आशंका भी दूर हो जाती है. ठहरा हुआ पानी जल्द कीचड़ का रूप ले लेता है जिसमे मलेरिया और डेंगू के मच्छर पनपते हैं और इनके काटने से लोग बीमार पड़ जाते हैं. इसीलिए आज की ड्राइव विशेष रूप से बस अड्डे पर चलाई गयी. आज कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपनी क्षमता से अधिक कार्य किया और लोगों को जागरूक बनाया.

Comments