Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अंतर्सदनीय हिंदी कहानी सुनाओ  प्रतियोगिता में बच्चों ने दिया अपनी प्रतिभा का परिचय और आर्यभट्ट सदन रहा प्रथम

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 13, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डी० ए० वी० पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में बुधवार दिनांक 13.04.2022 को हिंदी भाषा की महत्ता, बच्चों का रुझान , उनका शब्द पांडित्य एवं नैतिक मूल्यों को विस्तृत करने हेतु कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत स्कूल के चारों सदनों आर्यभट्ट, चाणक्य, टैगोर और कलाम से कक्षा तीसरी और चौथी  के विद्यार्थियों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने सदन को अव्वल लाने हेतु बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका श्रीमती पूजा एवं श्रीमती ईशु जी ने अदा की। प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता आरंभ होने से पूर्व सभी प्रतिभागियों को निर्धारित नियमों से अवगत करवाया गया। प्रतियोगिता के निर्धारित बिंदु रहे- शुद्ध उच्चारण, विषय वस्तु का स्तर, उसका शब्द भंडार, उसको आरंभ एवं समापन करने का ढंग, हाव-भाव के साथ प्रस्तुतिकरण । कुछ बच्चों ने पशु-पक्षियों और परियों की कहानियाँ सुनाईं तो कुछ बच्चों ने दैनिक जीवन से संबंधित।

विद्यार्थी देश का भविष्य , सत्संगति का महत्व, मेरी माँ, पेड़ हमारे मित्र,समय का महत्व, सफ़ाई का महत्व, कछुआ और खरगोश, एकता में बल,  प्यासा कौवा, चालाक लोमड़ी, शेर जंगल का राजा और परियों का देश आदि कहानियाँ आत्मविश्वास के साथ सुना कर बच्चों ने सभी को  भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा सिन्हा जी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा इस प्रतियोगिता को करवाने का हमारा उद्देश्य था बच्चे हिंदी भाषा के महत्व को जाने व प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी विषयों के ज्ञान को अपने जीवन में  अपनाएँ।

हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है,देश का गौरव है। यह हमारे लिए हमारी माँ जैसी है अतः हमें अपने देश का गौरव  ऊँचा रखने हेतु हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से हम अपने बच्चों का आधार मज़बूत बना रहे हैं ताकि वे अपना सर्वांगीण विकास कर जीवन में सफलता हासिल कर सकें। उन्होंने इस प्रतियोगिता में प्रशंसनीय सहयोग देने वाले छात्रों को प्रशंसा-पत्र वितरित किए तथा भविष्य में इसी मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहने के लिए सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सुपरवाइज़री हैड  श्रीमती प्रवीन शर्मा, श्रीमती मंजू गुप्ता  एवं अध्यापकगण मौज़ूद रहें।  

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी किस प्रकार से रहें

कक्षा तीसरी सेयशिका और अवनि कक्षा चौथी सेभावना और अर्शिया

Comments