शराब पीकर हुड़दंग करते 9 युवक गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 27 अप्रैल: थाना सनौली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग मचा रहे 9 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बराना गांव निवासी गौरव व आकाश, नंगला पार निवासी विशाल, भैंसवाल निवासी नीरज व विशाल, नूरवाला हरिसिंह कॉलोनी निवासी नितिन, धनसौली निवासी विशाल व सुमित और बबैल गांव निवासी रविंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सनौली में बीएनएस की धारा 194(2) व 72C एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हुड़दग बाजी करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शनिवार को सनौली थाना पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान नंगला पार गांव में थी। जहां रिहायसी क्षेत्र में काफी युवक इक्कठा होकर आपस में गाली गलौच कर झगड़ रहे थे। और उनके हाथों में शराब की खाली बोतले थी। युवक शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाकर आमजन के लिए परेशानी उत्पन्न कर रहे थे। पुलिस टीम ने सभी 9 युवकों को काबू किया। उक्त सभी युवकों ने शराब पी हुई थी। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments