जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार.
वारदात में प्रयोग किया चाकू बरामद
BOL PANIPAT : 14 अप्रैल 2022,जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार,वारदात में प्रयोग किया चाकू बरामद. आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर स्कूटी सवार युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया था, मामले में 6 आरोपियों को पहले की गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया तहसील कैंप के रमेश नगर में स्कूटी सवार युवक का रास्ता रोक कर मारपीट करने व चाकू गोद कर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी गौरव पुत्र अतर सिंह निवासी अशोक विहार कालोनी पानीपत को बुधवार साय थाना तहसील केंप पुलिस ने पानीपत बस अड्डे के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। गिरफ्तार आरोपी गौरव के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया चाकू बरामद कर पुलिस ने आरोपी गौरव को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर सुनील ने बताया वारदात में संलिप्त रहे आरोपी इमरान पुत्र इस्लाम, शादाब पुत्र शमशाद निवासी अशोक विहार, साहिल पुत्र अहसन निवासी दिनानाथ कॉलोनी, सादिक पुत्र नूरहसन, तौसीफ पुत्र साकिर निवासी अशोक विहार व जूनेद उर्फ गुड्डू पुत्र गफार निवासी डाबर कॉलोनी पानीपत सहित कुल 6 आरोपियों को पहले ही गिरफतार कर जेल भेजा जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि थाना तहसील कैंप में 19 फरवरी को सुहेल पुत्र शमशाद निवासी रमेश नगर तहसील केंप पानीपत ने शिकायत देकर बताया था की वह बरसत रोड पर स्थित सिद्वार्थ हस्पताल में काम करता है। उसकी करीब 15 दिन पहले गुड्डू के भाई के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय गूड्डू के भाई ने बाद में देख लेने की धमकी दी। वह स्कूटी पर सवार होकर 16 फरवरी की देर साय देशराज कालोनी से रमेश नगर में अपने घर जा रहा था तो घर के पास पहुंचने पर सुमित्रा स्कूल वाली गली में खड़े जूनेद उर्फ गुडडू, गौरव, इमरान, साहिल, शादाब, तौसीफ ने रास्ता रोकर उसकी स्कूटी रूकवा कर कहासूनी का मजा चखाने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। गुड्डू ने उसको पकड़ लिया और गौरव ने हाथ में लिया चाकू पेट में घोप दिया। चाकू लगते ही वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उसने फोन कर भाई जावेद को वारदात बारे सूचना दी। जावेद दोस्त ताहिर के साथ वहा पहुंचा और उसको इलाज के लिए सिविल हस्पताल लेकर गए। बाद में जिला के एक नीजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। सुहेल की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट,जानलेवा हमला व जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत थाना तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियो की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।

Comments