Saturday, October 24, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार. मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 19, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:19 सितम्बर 2023 , सीआईए थ्री पुलिस टीम ने देशराज कॉलोनी में युवक से मोबाइल फोन झपटने वाले तीन आरोपियों को सनौली रोड पर बबैल मोड़ से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सौरभ व पंकज निवासी अशोक विहार कालोनी व विशु निवासी राजीव कालोनी के रूप में हुई। तीनों आरोपी झपटमारी की अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक सीडी डिलक्स बाइक पर सवार होकर सनौली रोड बबैल मोड़ पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दंबिश दे बाइक सवार तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान सौरभ पुत्र रामपाल व पंकज पुत्र जोगिंद्र निवासी अशोक विहार कॉलोनी व विशु पुत्र जयभगवान निवासी राजीव कॉलोनी के रूप में बताई।
गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने उक्त बाइक पर सवार होकर रविवार की देर शाम देशराज कॉलोनी में पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। मोबाइल छीनने की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में गगन पुत्र तेजराम निवासी रामपुर फुरकपुर यूपी हाल किरायेदार देशराज कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया वह नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो तीनों आरोपियों ने मिलकर मोबाइल छीनने की उक्त वारदात को अंजाम दिया। तीनों आरोपी मंगलवार को एक बाइक पर सवार होकर झपटमारी की अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस टीम ने आरोपियों को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से झपटा गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

यह है मामला

थाना तहसील कैंप में गगन पुत्र तेजराम निवासी रामपुर फुरकपुर यूपी हाल किरायेदार देशराज कॉलोनी ने शिकायत देकर बताया था कि वह 17 सितम्बर की देर शाम करीब 10 बजे फैक्टरी से छुट्टी के बाद पैदल कमरे पर लोट रहा था। जब वह डीएम स्कूल के पास पहुंचा तो तभी एक बाइक पर तीन अज्ञात युवक आए और उससे जबरदस्ती मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

Comments