Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आरसीएम अबूताहिर को अगवा करने की वारदात में संलिप्त रहे आरोपी को भौडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई सीआईए-थ्री पुलिस की टीम।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 29, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 जनवरी 2022, एलएनटी कंपनी के आरसीएम अबूताहिर को अगवा करने की वारदात में संलिप्त रहे आरोपी रोहित उर्फ बच्ची निवासी झट्टीपुर को भौडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई सीआईए-थ्री पुलिस की टीम। गहनता से पुछताछ करने के लिए आरोपी रोहित को पानीपत माननीय न्यायालय में पेश कर 4दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

उक्त मामलें मे अब तक 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने प्रकरण की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया जुलाई 2020 में पानीपत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में कंस्ट्रक्शन का काम कर रही एलएनटी कंपनी के आरसीएम मैनेजर अबूताहिर का अपहर्ण कर आरोपियों ने मारपीट करने, कंपनी मे गाड़ी लगवाने व एक लाख रूपये प्रति माह रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के संबंध में अबूताहिर की शिकायत पर थाना मतलौडा में भा0द0 सहिता के अंतर्गत अपहर्ण, रंगदारी व मारपीट की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल मे लाई गई थी। उक्त वारदात के संबंध मे कार्रवाई करते हुए सीआईए-थ्री पुलिस टीम द्वारा गिरोह के सरगना सहित 37 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका था। वारदात में संलिप्त रहा आरोपी रोहित रूहल उर्फ बच्ची पुत्र हरपाल निवासी झट्टीपुर समालखा पानीपत फरार चल रहा था। आरोपी रोहित को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भरसक पर्यासरत थी। गत दिनो सीआईए-थ्री पुलिस को जानाकरी मिली की सितंबर 2021 में रोहतक की आईएमटी थाना पुलिस द्वारा आरोपी रोहित को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी रोहित का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया। आरोपी के खिलाफ अपराधिक वारदातों के संबध में गुरूग्राम में दो व यूपी के गोतबुध नगर थाना में एक मुकदमा दर्ज है। वर्तमान में आरोपी रोहित गुरूग्राम की भौंडसी जेल में बद था। सीआईए-थ्री पुलिस की टीम शुक्रवार को आरोपी रोहित को भौंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई। गहनता से पुछताछ करने व वारदात में शामिल रहे फरार इसके एक साथी के ठिकानों का पता लगाने के लिए आरोपी रोहित को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पुछताछ गहनता से जारी है।

वारदात का विवरण :-

आरोपी व उसके अन्य साथियों ने जुलाई 2020 में योजना बनाकर पानीपत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में कंस्ट्रक्शन का काम कर रही एलएनटी कंपनी के आरसीएम मैनेजर अबूताहिर का अपहर्ण कर गांव बाल जाटान निवासी सतपाल राठी के मुर्गीफार्म पर ले गये । वहां पर मैनेजर अबूताहिर को बंदी बनाकर रखा उसके साथ मारपीट करने के साथ ही हर महीने 1 लाख रुपए मंथली की डिमांड की। इसके अतिरिक्त स्-ज् कंपनी अपनी टर्म एंड कंडीशन पर गाड़ियों को रेंट पर लेती है आरोपियों ने अपनी गाड़ी कंपनी में लगवाने के लिए दबाव डाला और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। मूकदमे में वारदात के मास्टर माइंड सतपाल राठी सहित 38आरोपितों को अब तक सीआईए-थ्री पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा चुका है।

Comments