Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


430 ग्राम चरस (मादक पदार्थ) सहित नशा तस्कर को किया काबू।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 फरवरी 2022, करीब 50 हजार रूपए कीमत के 430 ग्राम चरस (मादक पदार्थ) सहित नशा तस्कर को किया काबू। आरोपी की पहचान अमित उर्फ मीता निवासी सुताना पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने प्रकरण की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को सीआईए-वन पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान गढ़ी सिकंदरपुर नहर पुल पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म का एक युवक थर्मल से सुताना की तरफ आएगा, युवक के पास मादक पदार्थ होने संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत थर्मल सुताना रोड पर नाकाबंदी कर संद्विगध व्यक्तियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। पुलिस टीम को कुछ देर पश्चात एक संद्विगध किस्म का युवक हाथ में प्लास्टिक की थेली पकड़े थर्मल की और से पैदल-पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो उसने अपनी पहचान अमित उर्फ मीता पुत्र रामसिंह निवासी सुताना के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रैट की उपस्थिति में युवक की प्लास्टिक थैली की तलाशी ली तो चरस (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद चरस का वजन करने पर 430 ग्राम पाया गया।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया की बरामद चरस (मादक पदार्थ) को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी अमित उर्फ मीता के खिलाफ थाना पुराना औधोगिक में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपित से खुलासा हुआ की वह चरस (मादक पदार्थ) को आस पास के क्षेत्र में तस्करी करने की फिराक में ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। बरामद 430 ग्राम चरस की करीब 50 हजार रूपए कीमत बताई जा रही है। गहनता से पुछाताछ करने के लिए आरोपी अमित उर्फ मीता को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान आगे की पुछताछ गहनता से जारी है।

Comments