Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


सीएम विंडो में शिकायत पर खसरा न. 128 और 130 की वीरवार को निशानदेही कराई जाएगी

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली (प्रीती शर्मा), सनौली खुर्द गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर खसरा न. 128 और 130 की वीरवार को निशानदेही कराई जाएगी। जिसको लेकर पटवारी सुरेन्द्र कुमार ने चौकीदार के साथ ग्रामीणों को नाटिस वितरित किए और गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सूचित किया। सनौली खुर्द गांव निवासी दिनेश पुत्र जनेश्वर ने सीएम विंडो में शिकायत दी थी। कि सनौली खुर्द गांव में खसरा न. 128 और 130 कुछ ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर रखा है। जिस पर कार्यवाही करते हुए हल्का कानूनगो के निर्देशानुसार पटवारी ने सनौली खुर्द गांव में ग्रामीणों को नोटिस वितरित कर मुनादी कराते हुए कहा कि उक्त खसरा न. की निशानदेही 3 फरवरी वीरवार को 11 बजे की जाएगी।

Comments