Friday, September 18, 2026
Newspaper and Magzine


 गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत के इतिहास विभाग की ओर से 30 जनवरी, 2022 को गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय था “गांधी जी और उनका जीवन” उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से 250 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया |

 प्रतियोगिता के संदर्भ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं में ज्ञान का संचार बढ़ता है तथा उनका मानसिक विकास भी होता है |उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करके उनके मंगल भविष्य की कामना की | इस प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. रंजू, प्रो.नीतू  और प्रो. राधिका की भूमिका सराहनीय रही |

प्रतियोगिता में लविश्का (पाईट कॉलेज) प्रथम रही | हिमांशी (आई. बी. कॉलेज) द्वितीय स्थान पर व क्षितिज (दिल्ली जी. आई. टी. कॉलेज)  तृतीय स्थान पर रहे | प्रतियोगिता के विजेताओं को कैश रिवार्ड दिया गया | इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दास ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हैं और उनमे  शिक्षण कौशल का विकास होता है |

Comments