Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


गढ़ी बेसिक में आंगनवाड़ी केंद्र के पास नाकाबंदी कर एक युवक को 100 ग्राम चरस (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 11, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली (प्रीती शर्मा), थाना सनौली पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए गढ़ी बेसिक में आंगनवाड़ी केंद्र के पास नाकाबंदी कर एक युवक को 100 ग्राम चरस (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जगबीर पुत्र सोमपाल निवासी जगदीश कॉलोनी कुटानी रोड पानीपत के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सनोली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहतना से पुछताछ की तो आरोपी जगबीर ने उक्त चरस को आस पास के क्षेत्र में तस्करी करने के लिए एक अज्ञात ट्रक चालक से 10 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी जगबीर को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

गौरतलब है कि थाना सनौली पुलिस की एक टीम को वीरवार साय गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संद्विगध किस्म का एक युवक राणा माजरा से गढ़ी बेसिक की और पैदल-पैदल आ रहा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत गांव गढ़ी बेसिक से राणा माजरा रोड पर नाक लगा दिया। कुछ देर पश्चात पुलिस टीम को एक संद्विगध किस्म का युवक राणा माजरा की और से पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए युवक को मौके पर ही काबू कर निमयानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तलाशी ली तो पेंट की जेब से चरस (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद चरस का वजन करने पर 100 ग्राम पाया गया।

Comments