अर्थशास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध का विषय “भारतीय अर्थव्यवस्था पर निजीकरण का प्रभाव” था। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने किया और कहा की ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है साथ ही बौद्धिकता का भी विकास होता है। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पी.के. नरूला ने बताया की प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अर्थव्यवस्था में चल रही गतिविधियों से जोड़ना है।
प्रतियोगिता में 77 प्रविष्टियां प्राप्त हुई जिसमें मुख्य रुप से हरियाणा ,उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हिमानी महेश्वरी(कनोहर लाल महिला महाविद्यालय ,मेरठ) ने बाजी मारी। कनोहर लाल महिला महाविद्यालय मेरठ से ही आफिया ने द्वितीय स्थान और तनु(दयानंद महिला महाविद्यालय,कुरुक्षेत्र) तृतीय स्थान पर रही ।
प्रतियोगिता का कार्य संचालन प्रो. सुखजिंदर सिंह और प्रो. लीना आर्य ने किया । निर्णायक की भूमिका अंग्रेजी विभाग से डॉ निधि और वाणिज्य विभाग से प्रो. माधवी ने निभाई।

Comments