Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


ऑनलाइन माध्यम से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आज आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में  वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में बी.बी.ए.  (द्वितीय तथा तृतीय वर्ष) के लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। प्रतियोगिता में कॉमर्स के विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न गूगल फॉर्म के द्वारा पूछे गए।

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा 27 प्रविष्टियां प्राप्त हुई । प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने सफल आयोजन के लिए बधाई दी और विद्यार्थियों  के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है तथा समय-समय पर महाविद्यालय में ऐसी प्रतियोगिताएँ होती रहनी चाहिए।

वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष  डॉo  सुनित शर्मा ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. करूणा सचदेवा ने किया।इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नितीश , द्वितीय स्थान प्रदीप और तृतीय स्थान रोहित ने हासिल किया।

Comments