शटर उखाड़कर डीजे की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी काबू, चोरीशुदा एम्पलीफायर बरामद।
BOL PANIPAT : 19 फरवरी 2022, शटर उखाड़कर डीजे की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी काबू, चोरीशुदा एम्पलीफायर बरामद। थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने जानकारी देते हुए बताया की थाना इसराना पुलिस की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियो को काबू कर कब्जे से चोरीशुदा एम्पलीफायर बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियो की पहचान सुनील पुत्र रोहताश निवासी सुताना व दिलबाग पुत्र ताराचंद निवासी गांव नगर सोनीपत के रूप में हुई। दोनो आरोपियो ने मिलकर दिसंबर 2020 में रात के समय गांव जौंधन कला में अड्डे पर डीजे की दुकान का शटर उखाडकर दुकान में चोरी किया थी।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया गत बुधवार को थाना इसराना पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान इसराना अड्डे के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली थी की अनांज मंडी में संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को काबू कर पुछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान सुनील पुत्र रोहताश निवासी सुताना पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने शक के आधार पर आरोपी सुनील से गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपने साथी दिलबाग पुत्र ताराचंद निवासी नगर गोहाना के साथ मिलकर दिसंबर 2020 में जौंधन कला अड्डे पर स्थित एक डीजे की दुकान का रात के समय शटर उखाड़कर एम्पलीफायर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में नरेश पुत्र गीताराम निवासी जौंधन कलां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। नरेश ने दिसंबर 2020 में थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में बताया था देर रात अज्ञात युवक दुकान का शटर उखाडकर एम्पलीफायर चोरी करके ले गए।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया पुलिस टीम ने आरोपी सुनील को माननीय न्यायालय से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर वारदात में शामिल रहे फरार आरोपी दिलगबाग को शुक्रवार साय काबू कर आरोपियो के कब्जे से चोरीशुदा एम्पलीफायर बरामद कर दोनो आरोपियो को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा ।

Comments