जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहा आरोपी काबू।
BOL PANIPAT : 19 फरवरी 2022, जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहा आरोपी काबू। थाना पुराना औधोगिक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की थाना पुराना औधोगिक में प्रेम पुत्र लखीराम निवासी गंगाराम कॉलोनी ने शिकायत देकर बताया था की उसका लड़का पवन कच्ची काबड़ी फाटक के पास स्थित वूलन मील फैक्टरी में काम करता है। पवन के साथ 13 फरवरी को फैक्टरी में काम कर रहे शोभित, सत्यम व कर्ण सिंह ने पवन के साथ कहासुनी करते हुए मारपीट कर जान से मारने की नियत से गुददा में हवा का पाइप डालकर हवा भर दी।
इलाज के लिए पवन को जिला के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया वहा से डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। उसके बाद एस.एन हस्पताल में भर्ती करवाया वहा से भी रेफर कर दिया गया जो अब जिला के एक अन्य निजी अस्पताल में पवन को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। प्रेम की शिकायत पर आरोपियो के खिलाफ थाना पुराना आधोगिक पुलिस ने जानलेवा हमला करने की धाराओं के तहत तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की धरपकड़ के प्रयाय शुरू कर दिए गए थे।
इंस्पेक्टर बलराज ने आगे जानकारी देते हुए बताया थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दंबिस देते हुए आरोपी शोभित पुत्र मलकित निवासी अहोदपुर हरदोई यूपी हाल बतरा कॉलोनी पानीपत को शुक्रवार साय कच्चा केंप में पीपल मंडी से काबू किया। पुलिस पुछताछ में आरोपी शोभित ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने आरोपी शोभित को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments