Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


राज्य पशुधन प्रदर्शनी में लेकर जाएं अपने पशु : डी.सी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 19, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 फरवरी : डी.सी. सुशील सारवान ने बताया कि आगामी 25 फरवरी से भिवानी में राज्य पशुधन प्रदर्शनी आयोजन किया जाएग । यह प्रदर्शनी 27 फरवरी तक चलेगी और प्रदर्शनी के दौरान पशुओं की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा । डी.सी. ने बताया कि हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से भिवानी के सैक्टर 13 के पास हुडा ग्राऊंड में 38 वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रदर्शनी और आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले पशुओं को विभाग की ओर से ईनाम दिए जाएंगे ।

साथ ही ऊंट व घोड़ों के करतब भी होंगे और पशुओं का रैंप शो भी आयोजित किया जाएगा । इसके अलावा कृषि , पशुपालन और बागवानी से संबंधित नई तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाएगा । उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक , उपमंडल अधिकारी या उपनिदेशक कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है । चुने गए पशुओं को 24 फरवरी सायं तक प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचना होगा ।

Comments