मातृभाषा बच्चे को उसके जन्म के साथ ही मिल जाती है : बी.आर.सी. रोशन लाल
BOL PANIPAT : 21 फरवरी आज आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रंागण में अन्तराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह के मुख्य अतिथि जन स्वास्थय विभाग के बी0 आर0 सी0 रोशन लाल रहे तथा विशिष्ट अतिथि जिला नेहरू युवा केन्द्र के सौरभ आर्य व उपप्रधान ओमदत्त आर्य रहे। प्रबन्धक समिति के वरिष्ठ सदस्य देशराज वर्मा विशेष अतिथि के रूप मे मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य मनीष घनगस ने की। इस अवसर पर मातृभाषा भाषण एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा शिक्षा समिति टोहाना की ओर से विद्यालय के 20 छात्रों को भी सम्मानित किया गया तथा इस शिक्षा समिति की प्रतियोगिता मैरिट प्राप्त करने वाले मोनू को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बी0 आर0 सी0 रोशन लाल ने कहा कि मातृभाषा बच्चे को उसके जन्म के साथ ही मिल जाती है। जिस प्रकार हम मातृभूमि का संम्मान करते हैं उसी प्रकार हमें अपनी मातृभाषा का भी पूरा सम्मान करना चाहिए। मातृभाषा ध्वनि रूप और उससे जुडे़ हाव भाव लिखने पढने की क्षमता आने से पहले ही मिल जाती है। यही कारण है कि विकसित देशों में प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में ही दी जाती है। इसलिए भारत मंे शिक्षा और विज्ञान की पढाई मातृभाषा में ही होनी चाहिए तथा नई शिक्षा नीति के अनुसार भी हिन्दी और भारतीय भाषाओं में ही प्राथमिक शिक्षा देकर नागरिकों के जीवन की गुणवता बढाने की व्यवस्था की गई है और सभी आर्य शिक्षण संस्थाएं स्वामी दयानन्द के बताए मार्ग पर चलते हुए मातृभाषा हिन्दी के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।
इस अवसर पर अनिल कुमार, प्रमोद चोपड़ा, सोनू वर्मा, दिनेश शर्मा, जितेन्द्र सिंह, प्रवीण वर्मा, कुशाल सहगल, संजय, गौरव, हरपाल सिंह, नवरत्न, उपस्थित रहे।

Comments