मॉक इंटरव्यू एक्टिविटी में 23 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया.
BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी.कॉलेज में इंग्लिश डिपार्टमेंट के द्वारा बी बी ए सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स के लिए मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य छात्रों को आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम प्रोफेसर राहुल द्वारा कराया गया इस एक्टिविटी में 23 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया सभी विद्यार्थी इस प्रतियोगिता को लेकर बहुत उत्साहित थे। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने एक सफल एक्टिविटी के लिए इंग्लिश डिपार्टमेंट को बधाई दी और कहा कि मॉक इंटरव्यू एक व्यक्ति के व्यक्तित्व को सुधारने का एक महत्वपूर्ण साधन है। स्टेज पर अपने विचार व्यक्त करना सभी विद्यार्थियों के लिए आसान नहीं है।अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉक्टर नीलम ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मॉक इंटरव्यू बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने का और उन्हें आने वाले समय के लिए तैयार करने का अच्छा प्रयास है। अतः इस तरह की एक्टिविटी होती रहनी चाहिए। इससे बच्चों का कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। उन्होंने सभी को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मुबारकबाद दी प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा – हर्ष प्रथम स्थान पर रहा कसक और मोहिनी द्वितीय स्थान पर रहे प्रगति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इस मौके पर डिपार्टमेंट के सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।

Comments