Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


गुरूद्वारा गुरसंगत साहिब (नवांकोट) का 24वाँ वार्षिक समागम 25, 26 व 27 फरवरी 2022 को मनाया जाएगा।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at February 24, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : (24 फरवरी) हुडा कालोनी, सैक्टर 12, पानीपत में स्थित  गुरूद्वारा गुरसंगत साहिब (नवांकोट) का 24वाँ वार्षिक समागम 25, 26 व 27 फरवरी 2022 दिन शुक्रवार, शनिवार व रविवार को शबद गुरू श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में मनाया जा रहा है। जिसमें प्रसिद्ध रागी जत्थों द्वारा शब्द कीर्तन से संगतों को निहाल किया जाएगा। कृपया इन प्रोग्राम में पहुँच कर अपने जीवन को सफल बनाएं। हर प्रोग्राम की समाप्ति उपरान्त गुरू का लंगर अतुट वरतेगा जी। यह जानकारी मुख्य सेवादार स. फतेह सिंह जी द्वारा दी गई।

Comments