Sunday, July 19, 2026
Newspaper and Magzine


ऑटो रिक्शा चालक यूनियन ने पानीपत के सभी ऑटो पर हनुमान जी का झंडा लगाने का निर्णय लिया। 

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at April 1, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत ऑटो रिक्शा चालक यूनियन ने पानीपत के सभी ऑटो पर हनुमान जी का झंडा लगाने का निर्णय लिया।  हनुमान जन्म उत्सव समिति द्वारा आयोजित बैठक को पानीपत ऑटो रिक्शा चालक यूनियन के प्रधान देशपाल संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा  कि हनुमान जन्मोत्सव काफी लंबे समय से हम सबको रोशनी फाउंडेशन के साथ मिलकर मना रहे हैं।  आज से लगभग 6 वर्ष पूर्व भी जब सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किए गए थे।  तब सबसे आगे बढ़कर ऑटो यूनियन ने उस में भाग लिया था।  तब से निरंतर ही हनुमान जन्मोत्सव को हर्ष और उल्लास के साथ ऑटो यूनियन के सभी साथी मनाते आ रहे हैं।पानीपत में एक बड़ा आयोजन बन गया है।  सब ऑटो यूनियन पीछे कैसे रह सकती है। इस अवसर पर विकास गोयल, देशपाल शर्मा, परमजीत, संजय शर्मा, रमेश रोहिल्ला, सतबीर भोकल, बंटी पहलवान ,  काला, गगन, काका, अर्जुन, नरसी, राजू ,अरुण चौहान मौजूद रहे। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि पानीपत के ऑटो चालक हनुमान जन्मोत्सव के प्रचार के लिए एक बड़ी ऑटो रैली निकालेंगे। ऑटो चालक अपने ऑटो पर हनुमान जी का झंडा लहराएंगे .  जिन ऑटो में ऑडियो सिस्टम लगा है वह ऑडियो के माध्यम से हनुमान चालीसा का पाठ चलाएंगे . 

Comments