Monday, July 20, 2026
Newspaper and Magzine


श्री सत् जिंदा कल्याणा आश्रम में कार्यकारिणी का गठन, सुरेंद्र मलिक दोबारा बने प्रधान

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at July 20, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT । सनोली रोड सब्ज़ी मंडी स्थित श्री सत् जिंदा कल्याणा आश्रम (मंदिर) में रविवार, 19 जुलाई 2026 को एक विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत कृष्ण पंडित जी द्वारा पावन हनुमान चालीसा के पाठ के साथ की गई। इसके बाद बैठक का मुख्य एजेंडा पिछले दो वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना और नई कार्यकारिणी का गठन करना था।
बैठक की शुरुआत में पुरानी कार्यकारिणी द्वारा पिछले दो वर्षों के कार्यों और वित्तीय विवरण का बेहद सुंदर व पारदर्शी लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सराहा।
इसके पश्चात नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर वरिष्ठ एवं प्रमुख सेवादार सोमनाथ आहूजा व अन्य सदस्यों के बीच गहन विचार-विमर्श हुआ। सभी की सहमति और जयघोष के साथ सुरेंद्र मलिक के पिछले उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए दोबारा सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। नवनिर्वाचित प्रधान सुरेंद्र मलिक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा के साथ मंदिर की सेवाएं जारी रखने का विश्वास दिलाया।
वरिष्ठ सेवादारों ने प्रधान से जल्द ही अपनी पूरी कार्यकारिणी का विस्तार करने का आग्रह किया ताकि संस्था के धार्मिक व सामाजिक कार्य और अधिक सुचारू रूप से आगे बढ़ सकें।
मीटिंग में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
सोमनाथ आहूजा, शिव कुमार, अशोक बत्रा, जय दयाल, सुभाष छाबड़ा, सुरेश मलिक, अमित तनेजा, अशोक कालरा, सुरेश मदान, जगदीश आहूजा, कमल कांत, हरीश छाबड़ा, परवीन छाबड़ा, ललित आहूजा, विकी , गोल्डी , मयंक, मदन लाल सहगल, चमन लाल, राजू , राहुल तनेजा, दिलजीत बत्रा और सोमनाथ (फौजी), अंकुश तनेजा, मुकेश खुराना सहित अनेक गणमान्य सेवादार उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply