Sunday, May 17, 2026
Newspaper and Magzine


मकर संक्रांति के अवसर पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at January 14, 2025 Tags: , , ,

 BOL PANIPAT : दयानन्द मार्ग, अमर भवन चौक स्थित श्री बेसहारा गौवंश उपचार सेवा केन्द्र में मकर संक्रांति के पुण्य अवसर पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन श्रीजी रसिक बिहारी सेवा संकीर्तन मण्डल व पं. परशुराम शर्मा द्वारा किया गया। सुन्दरकाण्ड पाठ के बाद संकीर्तन का कार्यक्रम हुआ जिसमें हरीश चुघ द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।इससे पूर्व कार्यक्रम का आरंभ उद्योगपति एवं समाजसेवी नवल जिन्दल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के अन्त में लंगर भण्डारे का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सुभाष आर्य, कर्मबीर, सुशील, राममेहर, संजीव, चिन्टू, विनोद, चांद सिंह, संजय जिन्दल आदि उपस्थित थे।

Comments