Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना अधिकारियों की जिम्मेदारी :डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 3, 2022 Tags: , , , ,

  • डीसी सुशील सारवान ने किया बापौली खण्ड के अंत्योदय मेले का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश
  • पानीपत जिला में अंत्योदय मेले दूसरे राउंड के तहत बापौली खण्ड में आयोजित किया गया अंत्योदय मेला

BOL PANIPAT : पानीपत, 3 मार्च। डीसी सुशील सारवान ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजना के अनुसार लोन मुहैया करवाना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

डीसी वीरवार को बापौली की अनाज मण्डी में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले के आयोजन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए ही मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि प्रदेश के प्रत्येक जरूरतमंद गरीब परिवार को किसी ना किसी सरकारी योजना के तहत लोन दिलाकर आत्मनिर्भर बनाया जाए। ऐसे में सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि मेलों में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो और इच्छुक व्यक्ति को सरकार की योजना के अनुसार लोन दिलाया जाए।

उन्होंने मेले में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जरूरतमंद लोगों को उनकी इच्छा के अनुसार कार्य करने के लिए लोन दिलवाने के उद्ेश्य को लेकर सरकार काम कर रही है और इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन हो रहा है। मेलों का पहला चरण पूरा होने के बाद दूसरा चरण शुरू हुआ है जोकि इसराना खण्ड से शुरू किया जा चुका है। इन मेलों के दौरान लोगों की सुविधा के लिए विशेष तौर पर वेलकम डेस्क सहित काउंसलिंग एवं हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर एडीसी वीना हुड्डा, अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद व बापौली बीडीपीओ रविन्द्र मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहें।

Comments