विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा 8 दिसम्बर को वैन नम्बर एक पहुंचेगी मछरौली व करहंस गांव में व वैन नम्बर दो पहुंचेगी गांव वैसरी व भालसी: एडीसी वीना हुड्डा।
BOL PANIPAT , 7 दिसंबर। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा वैन नम्बर एक शुक्रवार 8 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे गांव मछरौली में पहुंचेगी। इसके उपरांत गांव करहंस में यह यात्रा दोहपर 2 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार वैन नम्बर दो प्रात: 10 बजे गांव वैसरी व दोपहर बाद 2 बजे गांव भालसी में पहुँचेगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने दी।
उन्होंने बताया कि इस यात्रा को लेकर संबंधित अधिकारी अपने-अपने गांव में सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करेंगे और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाई जाएंगी जिनके माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा पात्र व्यक्तियों को ऑनलाईन सेवाओं का भी लाभ दिया जाएगा।

Comments