Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


सरकारी स्कूल की छात्राओं ने पाईट कॉलेज में सीखी सेटलाइट प्रोग्रामिंग

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पाईट कॉलेज समालखा और स्पेसकिड्ज़ इंडिया के संयुक्त प्रयास से आज़ादीसत कार्यक्रम का आयोजन गया | कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बच्चो को सॅटॅलाइट के बारे में बताना , उन्हें प्रोग्रामिंग सिखाना और सॅटॅलाइट लॉन्च करके दिखाना था | कॉलेज के आस पास के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सौंधापुर , डाहर , पावटी , काबडी , उग्राखेड़ी , मॉडल टाउन पानीपत , मुरथल सोनीपत की 11 टीम की 110 छात्राओं इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया | स्पेसकिड्ज़ के कन्वेनर डॉ स्रीमैथी ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया |

देश के अलग अलग सेंटर्स में हिंदी , अंग्रेजी , तेलगु , तमिल , और मलयालम भाषाओँ में कार्यक्रम को प्रसारित किया गया | इसरो और नासा की पार्टनरशिप में स्पेसकिड्ज इंडिया के एक्सपर्ट्स ने विधार्थियों को सिखाया कि किस तरह से सॅटॅलाइट प्रोग्रामिंग की जाती है और 64 ग्राम की अभी तक की सबसे लाइट सॅटॅलाइट लांच कर उन्हें प्रैक्टिकल भी सिखाया गया | राकेश तायल ने बताया कि ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत जरुरी है , अगर स्कूल के बच्चे साइंटिस्ट बनना चाहते है या स्पेस एस्ट्रनॉट बनना चाहते है तो अभी से मेहनत करें |

उन्होंने बताया कि यूनाइटेड नेशन टेक्नोलॉजी इनोवेशन लैब से राजीव गुलाटी की मेंटरशिप की वजह से ही हमारा कॉलेज इस कार्यक्रम का हिस्सा बना है | प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शक्ति अरोड़ा ने बताया कि सरकारी स्कूल की छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और एक्सपर्ट्स से सवाल जवाब किए |

स्कूल के विधार्थियों के साथ उनके टीचर डॉ नीरज , अंजू दहिया , मोनिका , संदीप , मीना , रीतू सांगवान , रीतू , दिव्या , किरण , सुमन लता , अरुणा भी साथ रहे | इस अवसर पर डॉ डी पी चौहान , अमित दुबे , ओ पी रनोलिया , डॉ सुनील ढुल , मिस प्रीति दहिया , डॉ अंजू गाँधी , अभिषेक शर्मा , राजीव ढांडा , रोहित शर्मा , संदीप बिंद्रा ,स्वर्णिम आदि मौजूद रहे |

Comments