Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


अंत्योदय अवधारणा को पुष्ट करती है जनऔषधि योजना- अर्चना

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 7 मार्च, मोदी जी का प्रयास है कि गरीब व्यक्ति के जीवन को सुगम बनाना है। किसी गरीब को दवाई के आभाव में अपने व अपने परिजन के इलाज से वंचित ना रहना पड़े । ये शब्द ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने सनोली रोड स्तिथ जन औषधि केन्द्र पर जनऔषधि दिवस कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी को लाइव सुनने के बाद समारोह में मुख्य अतिथि रूप में बोलते हुए कही।

डॉ अर्चना ने कहा कि जनऔषधि की दवाइयोंकी गुणवत्ता उत्तम स्तर की होती है। हमे जनऔषधि का प्रचार प्रसार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक के तौर पर कह सकती हूं कि जनऔषधि किसी भी ब्रांडेड दवाई से कम नही। डॉ अर्चना ने कहा वास्तव में जनऔषधि योजना अंत्योदय कि धारणा पुष्ट करती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ जगजीत आहूजा ने कहा कि चिकित्सा जगतके लोगों को भी इस योजना का प्रचार प्रतास करना चाहिए। मंच संचालन ज़िला महामंत्री रविन्द्र भाटिया ने किया।

कार्यक्रम को भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलुजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सब के लिये चिकित्सा अभियान में जुटे है। आयुष्मान योजना आदि इसी कड़ी के प्रयास है। जन औषधि केंद्र संचालक सुनील ढल व सुशील ढल ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में जिला भाजपा मीडिया सह प्राभारी सुनीता गोयल ने जन औषधि के अनुभव सांझा किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से काजल गोस्वामी, इशकुमार राणा ,विशाल गोस्वामी, दीनू खुंगर, किशोरों गहलोत, इंदु कुकरेजा, निशा सिंह, दीप्ति तायल , सन्नी सेठी, प्रमोद शर्मा मंजू सैनी आदि मोजुद थे।

Comments