Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


 युवा मोर्चा लगाएगा रक्तदान शिविर: अर्चना

By LALIT SHARMA , in Politics SOCIAL , at September 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 सितम्बर, पूरे देशभर में  17 सितम्बर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक सेवा ही संगठन के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मना रही है।

17 सितम्बर को माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले महा रक्तदान शिविर की  योजना के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। डा अर्चना ने कहा कि रक्त दाता युवा कार्यकर्ताओं की सूची पहले ही तैयार कर लें। डॉ अर्चना ने कहा कि जिस प्रकार जिला भाजपा युवा मोर्चा ने कोरोना काल में रक्तदान शिविर आयोजित किए थे उसी उत्साह से अब शिविर लगाना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष आर्य ने बताया कि मोर्चे के कार्यकर्ता पूरे उत्साह से शिविर को सफल बनाएंगे। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। इस बैठक में गौतम अग्रवाल, अंकुश मजोका, यश कक्कड़, गुरुवश, हिमांशु राजपूत,पंकज, नितिन, प्रतीक गुप्ता, आकाश कुंडू, अमित रावल व विनोद मजोका ने भाजपा ज्वाइन की । भाजपा में शामिल होने पर जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता व जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बालिंदर आर्य ने सभी का स्वागत किया । बैठक में मुख्य रुप से चांद भाटिया , अमित राणा, महेंद्र प्रताप, अत्तर सिंह, योगेश शर्मा, प्रवीण बपौली, जसविंदर चहल, काकू मलिक, सुशील मलिक, मनोज बठला,भूषण, सुधांशु, अमित ताज पर, कुलविंदर रोड, गौरव बंसल व जतिन राणा मौजूद रहे।

Comments