Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


पारीक द जिम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 8, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज वूमेन पावर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका अरोड़ा व फास्ट ट्रैक एंटी करप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश के आदेशानुसार पारीक द जिम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया । स्टेट प्रेसिडेंट ऋषि पारीक ने बताया कि वूमेन पावर सोसाइटी के यूथ चेयरमैन बृजलाल गुप्ता के सहयोग से यह कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रह्मकुमारी ज्योति दीदी रहे. उन्होंने जिम में आई सभी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर व स्टॉल पहनाकर उनका सम्मान किया और पावर लिफ्टर अंशु का सम्मान किया.

संचालक ऋषि पारीक ने बताया की वैसे तो हर महिला सम्मान के योग्य है लेकिन ये महिलाए अपनी सारी जिम्मेदारियों के साथ अपने शरीर को समय देती है. जिम आती है जिससे वह अपने परिवार खुद को स्वस्थ रखती है और बाकी महिलाओं को भी प्रेरित करती है. इसलिए पुरुषों को महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में कम नहीं समझना चाहिए क्योंकि समाज में महिलाओं के बिना कुछ भी संभव नहीं . आजकल के माहौल को देखते हुए हर महिला को सेल्फ डिफेंस सीखना चाहिए और साथ साथ अपने खान-पान का ध्यान रखते हुए अपने शरीर को भी स्वस्थ रखना चाहिए. जिस करके वह अपने परिवार को भी स्वस्थ रख सकती है और बाकी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन सकती है।

प्रियंका, मीनाक्षी, जस्सी, सोनिया, मंजू रवि ,जलज ,श्वेता, ईशा ,लक्षिता , सुनैना व मंकेश आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Comments